रिपोर्ट – अरविंद कुमार
समस्तीपुर लोकसभा की सांसद शांभवी ने मंगलवार को शहर के मोहनपुर स्थित यूऐन सिटी में सांसद कार्यालय का उद्घाटन फ़ीता काट कर किया। वही उन्होंने कहा कि मैंने यहाँ के लोगो से वादा किया था कि कार्यालय समस्तीपुर में ही खोलेंगे। आम लोगो के लिये यहाँ सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी।हम ने जो चुनाव में वादा किया था अब उसके लिए काम करना है।उद्घाटन कार्यक्रम में राम सुमिरन सिंह,सूरज कुमार, प्रकाश सिंह,बेरेन्द्र यादव,अमित सिंह, गोपाल शर्म, रीना सहनी, गौतम कुमार,शंभु ठाकुर,गुलाब ठाकुर,नवीन सिंह, गोलू कुमार,रजनीश सिंह,मुरारी तिवारी, सोनू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




