:- न्यूज़ डेस्क
बिहार शरीफ स्थित बड़ी पहाड़ी राजद पार्टी कार्यालय लोक चेतना के महानायक और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के युवाध्यक्ष मनोज यादव और पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा की आज लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को हम कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया है। राष्ट्रीय जनता कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी।
बाइट।मनोज यादव युवाध्यक्ष राजद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




