बक्सर से धीरज कि रिर्पोट
बक्सर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के बाद भारतीय राजनीति के इतिहास में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर एनडीए के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी ने जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह चौक पर एकत्र हो कर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. मौके पर एनडीए सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता भी मौजूद थे. कार्यक्रम में भाजपा के मंच-मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.
बाईट-भरत प्रसाद स्थानीय




