स्वास्थ्य शिविर सह दवा वितरण में पहुंच कर सैकड़ों मरिजो ने उठाया लाभ!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड अंतर्गत पाली मोहन गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में स्वर्गीय सुदिष्ट नारायण झा के पुण्यतिथि पर पालिका विनायक हास्पिटल के डॉक्टर बी झा मृणाल के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पटना, दरभंगा, मधुबनी, पि एस सी कलुआही से आए हड्डी, शिशु, मेडिसिन, स्त्री, आंख सहित कई रोगों से संबंधित एस्पेस्लीस्ट चिकित्सकों के द्वारा 500 से ज्यादा मरिजो को इलाज कर मुफ्त दवा दी गई। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों खासकर ग्रामीण क्षेत्रो से सैकड़ों की संख्या में आए मरीजों को डाँक्टर बी झा म।नाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ आलोका नन्द झा सहित दर्जनों चिकित्सकों ने मुफ्त इलाज कर निशुल्क दवाए दी। वहीं इस मौके पर डॉक्टर बी झा मृनाल ने कहा कि अपने गांव में आकर लोगों की सेवा के भाव के साथ इस तरह के शिविर का आयोजन कर गजब का सुकुन प्राप्त होता है। पहले भी इस तरह के शिविर आयोजित कर लोगों का इलाज और मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम पिछले कुछ वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है। आगे भी इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा। आगे श्री मृनाल ने बताया है कि इस महंगे इलाज के युग में इस तरह के आयोजन की जरूरत है। बहुत से ग्रामीण क्षेत्रो के मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाने से परिवार बर्बाद हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए इस तरह की चिकित्सा शिविर काफी फैदेमंद सावित होता है। लोग अपने बिमारी को छोटा समझ कर नजर अंदाज कर देते हैं। ऐसे में वही बिमारी आगे चलकर जानलेवा साबित होता है। इस तरह के लोग भी अपने आसपास आयोजित चिकित्सा शिविर में आकर अपना इलाज कराने के बाद स्वस्थ जीवन जीने का आनंद उठा रहे हैं। वहीं शिविर में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। मौके पर कलुआही प्रखंड प्रमुख सज्जन सिंह, सदाशिव मिश्र,भैरव झा, कमलेश मिश्र, जदयू बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, विनोद मंडल, कृष्ण कान्त झा, सुधीर झा, मिथिला सैनानी भोलनझा, पंकज चौधरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment