रिपोर्ट- धीरेंद्र पांडेय
बालू लदे ट्रैक्टर ने मूसेपुर खैरा के पास सिपाही को कुचला.दाउदनगर- अवैध बालू लदे ट्रैक्टर में एक सिपाही को कुचल दिया, जिससे दाउदनगर थाना में पदस्थापित जिला पुलिस बल के जवान 29 वर्षीय दीपक सिंह की मौत हो गई.वह थाना में खनन में पदस्थापित थे.घटना रविवार के अहले सुबह के बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध बालू दे ट्रैक्टर को खदेरने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है. मृतक सिपाही भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं, जो दाउदनगर में पदस्थापित थे. उनकी ड्यूटी सिपहां चेक पोस्ट से नहर वाले रास्ते में अवैध खनन को रोकने के लिए लगी हुई थी .इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेरने के क्रम में मूसेपुर खैरा के पास यह घटना घटी है. बताया जाता है पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया.मूसेपुर खैरा के पास सिपाही ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया.पुलिस की डायल 112 की टीम ने उन्हें उठाकर दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल में लाया, जहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ,पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ,थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया .जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से यह घटना हुई है, उसकी पहचान कर ली गई है .एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ट्रैक्टर को भी जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है.




