बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मारी गोली एक की मौत दो की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

जितवारपुर पंचायत भवन के पास बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में दो गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर पंचायत भवन के पास में बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी मे जितवारपुर गांव केरहने वाले 70 वर्षीय एक बुजुर्ग देवनारायण राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है।

जख्मियों की पहचान मृतक देवनारायण राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार राय और कोरबद्धा गांव के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता मुलायम सिंह यादव बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की जितवारपुर पंचायत भवन के पास एक मकान का निर्माण चल रहा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने आकरअचानक से इन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी और भाग निकले।

इस घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में एक की मृत्यु हो गई है। जबकि दो को रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण पुराना जमीनी विवाद बताया गया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के बीच चल रहे आपसी जमीन विवाद की जानकारी किसी के द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना की जांच की जा रही है और गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Join us on:

Leave a Comment