झारखंड और पश्चिम बंगाल के बदमाश बिहार में देते थे चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने दो को दबोचा।

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा


नगर थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो मोबाइल चोरों को शहर से गिरफ्तार कर लिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सीताराम साहू कॉलेज के पीछे भदौनी इलाके की बतायी जाती है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 26 विभिन्न कम्पनियों की मोबाइल बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों में झारखंड के साहेबगंज जिले के तेलझारी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव के महेश महतो का बेटा राजेश महतो व पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले के जमुरिहा थाना क्षेत्र के निगधा गांव के अंटू नोनियां का बेटा शुभम नोनियां शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के भदौनी इलाके में स्थित दशरथ यादव के मकान में किराये पर रहे थे।
नगर थाने की पुलिस को दो बदमाशों को लोगों द्वारा पकड़कर मारपीट करने की सूचना मिली। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में एसआई रमेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को लोगों से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया। लोगों का आरोप था कि दोनों लोगों का मोबाइल चोरी करते हैं। बताया जाता है कि मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर मोहल्ले के ही लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर इनकी पिटाई की। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। नगर थाने की पुलिस इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास निकाल रही है।
इसके लिए स्थानीय पुलिस जिले के अन्य थानों के अलावा पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला व झारखंड के साहेबगंज जिला की पुलिस से संपर्क साध रही है। ताजा जानकारी मिलने तक पुलिस को इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें