सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरगनिया में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित!

SHARE:

आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट –

सीतामढ़ी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरगनिया के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अब्दुल वहाब की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य उप केंद्र की एएनएम तथा सीएचओ की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य संबंधित सभी मानकों की समीक्षा के दौरान सभी एएनएम को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए अपने अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को फाॅलो अप करने का निर्देश दिया गया। पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद तथा रोहित कुमार द्वारा ई औषधि एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम तथा एफपीएलएमआईएस एप्लिकेशन पर क्षमता वर्धन किया गया। बताते चलें कि बैरगनिया प्रखंड आकांक्षी प्रखंड है, स्वास्थ्य, पोषण संबंधित मानकों पर काफी पिछड़ा हुआ है, जिसको लेकर जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन सीतामढ़ी के दद्वारा पूर्व में सुधार हेतु निर्देश दिया गया था किन्तु वर्तमान में सुधार संतोषजनक नहीं है। संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच इत्यादि में निरंतर गिरावट आई है जो कि चिंता का विषय है। सुधार हेतु पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा आवश्यक सुझाव दिया गया तथा विस्तृत रणनीति पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रधान लिपिक चंदन कुमार, सभी एएनएम, सीएचओ, बीसीएम पंकज कुमार एवम सभी आशा फैसिलिटेटर ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें