हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 किया जाम

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत नेहा

बेगूसराय में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर खातूपुर के पास एनएच 31 को जाम कर दिया। दरअसल घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पत्तापुर ढाला के पास एक ट्रैक्टर ने पलट गया जिससे ट्रैक्टर की चालक की मौत हो गई मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद परिजन शव के साथ खतोपुर के पास एनएच 31 को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच 31 पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाखो थाना क्षेत्र की अयोध्या वाड़ी गांव निवासी कारे लाल राय का पुत्र चंदन कुमार बालू धोने वाले ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। शुक्रवार रात भी वह ट्रैक्टर चलाने गया था जहां शनिवार को सुबह सिंघौल थाना क्षेत्र के पत्तापुर ढाला के समीप ट्रैक्टर पोल से टकराकर पलट गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव के साथ खतोपुर चौक पर एन एच 31 को जाम कर दिया । परिजनों का आरोप है कि 2 साल पहले उसकी बेटी और उसके ड्राइवर को प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर दोनों की हत्या कर शव को ट्रक पर फेंक दिया गया था और पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया था । अब एक बार फिर साजिश कर उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। परिजनों का आरोप है 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही थी और नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया गया और फिर जाम खत्म कराया गया।
बाइट- कारे लाल राय, मृतक के पिता
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- संजीव कुमार सिंह, दरोगा लाखों थाना

Join us on:

Leave a Comment