रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के कौआहा गांव में बट सावित्री पूजा करने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट की घटना और तनाव की बात निकल कर सामने आ रही है। मारपीट में दोनो पक्षों के दर्जनों लोग को जख्मी होने कि बात बताई जा रही है। जख्मी यों मे कई महिलाए भी शामिल है। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी बासोपट्टी में भर्ती कराया गया है। जहां सभी जख्मी का इलाज किया गया। मौके पहुंची बासोपट्टी थाना पुलिस के कई जवानों को भी चोटे लगने बात बताई जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीओ बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल गांव में कैम्प कर रही है। और मामले को शांत कराने में लगे हुए है। गांव के लोगों ने बताया है की कौआहा स्थान स्थित सरकारी तालाब के दक्षिण भिंडे पर ईदगाह का चारदीवारी है। उक्त इदगाह से तकरीबन 50 फिट के दूरी पर एक पुराना वरगद का पेंड़ है। पोखरा के दक्षिण वाली भिंडा को एक पक्ष लोगों के द्वारा अपना हक जता रहे है। हालांकि अपना हक जता रहे लोगों के पास किसी भी तरह का कोई कागजात उपलब्ध नही है। उक्त बिहार सरकार के तालाब स्थित पुराने वटवृक्ष का पुजा एक समुदाय की महिलाओं द्वारा वर्षों से वट सावित्री के दिन पूजा किए जाते रहने की बात बताई जा रही है।वहीं महिलाओं द्वारा वरगद के पेड़ का पुजा किया जा रहा था उसी समय दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगो ने वहां पहुंचकर महिलाओं को पूजा करने से रोककर मारपीट करने लगा। इन का कहना है कि यह पेड़ ईद गाह के नजदीक है। यहां पूजा नही करने देंगे। देखते ही देखते बबाल इतना बढ़ गया कि वरगद पेर की पूजा से रोकते हुए एक पक्ष के लोगो ने लाठी डंडे से लैस हो पूरे गांव में जमकर उपद्रव मचाने लगा और रोडेबाजी किया। जिससे कई कच्चे घरों को नुक्सान पहुंची है। इन दंगाइयों के द्वारा दरवाजे पर बंधी मवेशी को भी नहीं बक्शा गया। आदमी तो आदमी इन बेजुबान पशुओंके साथ भी मारपीट किये जाने की जानकारी दी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सरवर आलम, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ पूजा कुमारी पुलिस बल व एसएसबी जवानों के साथ गांव में पहुंच कर स्थित को नियंत्रित करने को लेकर प्रयास किया। प्रभावित गांव में फ्लैग मार्च किया। और शांति व्यवस्था बनाने में लगे हुए है। दोनों समुदाय के लोगों की बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था स्थापित किए जाने का प्रयास देर रात तक प्रशासन के द्वारा किया जा रहा था।थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गांव कि स्थिति पुरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस बल व एसएसबी जवानों की तैनाती की गयी है। मामले की पुरी तरह से जांच पड़ताल किया जा रहा है। किसी को भी शांति भंग करने की आजादी नहीं है। ऐसा करने बालो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।




