रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर पति पत्नी को बंधक बनाकर लूट लिए 9 लाख कैश और जेवरात
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित खैरा गांव में कपड़ा दुकानदार विनोद वस्त्रालय के घर बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 8 से 10 की संख्या में आए हथियार से लैश नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर 8 लाख 50 हजार रुपया नगद कैश और 10 भर सोना कीमत करीब 7 लाख रुपये कुल 15 लाख 50 हजार रुपए की लूट कर आपने साथ लेते गया। गृहस्वामी ने बताया है कि रात के 10 दस बजे खाना खाकर रोज के तरह सोने चले गए। रात के 12 बजे अचानक तोडफोड़ की आवाज आने लगी। जैसे ही छिपकर आवाज के दिशा मे देखा तो इतने में दुकान एंव घर के मैन गेट को तोड़ कर अपराधी अंदर आ धमका और लोहे की रड से पीटने लगा। वहीं कहने लगा कि हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। वहीं पति पत्नी को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर मेरे आंखों के सामने वर्षों की कमाई एक ही रात में लूट ले गया। गृहस्वामी ने आगे बताया है कि हम पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। घटना के बाद दुकानदार विनोद पंजियार और उनके पत्नी आशा देवी ने बताया है कि कुछ अपराधी आपस में मैथिली भाषा में बात कर रहा था। जिस से प्रतीत होता है कि लोकल लोगों का संलिप्तता घटना में हो सकता है। दोनों पति पत्नी दहशत में हैं और प्रशासन से जान बचाने की गुहार लई हैं। घटना सूचना मिलते ही सुबह भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गए है।
मानो झंझारपुर पुलिस का दिन खराब चल रहा है एक महीने के अंदर चार बडी़ घटना ने लोगों को झंकझोर कर रख दिया है। सबसे पहले झंझारपुर के सुखेत में हुए चार लोगों की नरसंहार, फिर झंझारपुर गैंगरेप कांड एक मासूम बच्चा की पीट -पीट कर कर हत्याकांड के बाद भीषण डकैती की घटना ने पुलिस को बहुत बडा़ चैलेंज कर दिया है।मानो पुलिस का खौफ खत्म हो गया हो।
डकैती की घटना की सूचना मिलने पर खैरा पहुंचे झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार घटना की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएफएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जा रहा है सीसीटीवी कैमरे की फूटेज की तलाशी ली जा रही है जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
बाईट– झंझारपुर डीएसपी पवन कुमा




