रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर ग्राम रक्षा दल के जिलाध्यक्ष सह प्रोफेसर धर्मेंद्र दास और शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर रविकांत दास ने विद्यालय परिसर मे पौधा लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। लोगों से सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील किया। वही लगाए गए पौधों की देखरेख का जवाबदेही विद्यालय के अलग अलग छात्रों को दिया गया। इस मौके पर प्रोफेसर धर्मेंद्र ने बच्चों के बिच पठन पाठन एवं खेल सामग्री का भी वितरण कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही पौधों का अच्छे से संरक्षण करने वाले छात्रों को आगे पुरस्कृत करने की बात कही। इस दौरान बच्चों, युवाओं से लेकर बड़े व बुजुर्गों ने लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण, बढ़ रही पानी की कमी, गिरते भूजल का स्तर डराने बाली है, जल प्रदूषण संरक्षण और वनों की गुणवत्ता, जैव विविधता के नुकसान पर्यावरणीय मुद्दा भारत की प्रमुख समस्या में से एक है। स्कूल के छात्र छात्राओं एवं कर्मीयों से अपने नाम पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण बदलाव के दौर से गुजर रहा है और हमें आने वाले भविष्य की चिंता करते हुए हर वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन पौधे की देखभाल करनी भी करना चाहिए। नहीं तो आने वाले दिनों में बढ़ रहे तापमान की चपेट से बचना एक बड़ी चुनौती होगी। मौके पर प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, आरती कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रवीण कुमार, आशा कुमारी, कृष्णा कुमार, नेहा कुमारी, शिक्षक आरती कुमारी और पूजा कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।




