खुद का श्राद्ध करवा, मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर कई मामलों में फरार कुख्यात गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब वह दो लाख का इनामी एवं कई संगीन कांडों का फरार अभियुक्त एवं कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को उसको पांच अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पप्पू शर्मा के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। इसके अलावा बॉकी टाकी एवं लैपटॉप को अलावे मोबाइल भी बरामद की है ।पप्पू शर्मा पर ठगी, हत्या एवं रंगदारी के लगभग एक दर्जन से अधिक मामले कई थाने में दर्ज हैं। मजे की बात यह है कि पप्पू शर्मा पिछले 4 वर्ष से अपने को मृत घोषित कर रखा था और मृत्यु प्रमाण पत्र भी पटना से बना रखा था। पप्पू शर्मा के मौत की खबर के बाद उसके परिजन गांव पर से ही श्रद्धा कम भी हुई थी ।पुलिस के नजरों में मृत पप्पू शर्मा के उसके घर पर होने की सूचना जहानाबाद एसटीएफ एवं डीआईयू के पुलिस को लगी पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन करते हुए परस बीघा थाना के सेंधवा गांव की घेराबंदी की और छापेमारी कर पप्पू शर्मा के घर में बनाए गए तहखाना से उसकी गिरफ्तारी‌ किया ।इस बाबत जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू शर्मा के साथ उसकी पत्नी एवं पुत्री के साथ-साथ अन्य 3 सहयोगियों जिसमें नंदन कुमार ,अमन कुमार ,राकेश कुमार के अलावे पप्पू शर्मा की पत्नी मिंटू रंजन एवं पुत्री दीपा रंजन शामिल हैं ।इन लोगों पर पप्पू शर्मा उर्फ अमिताभ रंजन को सहयोग करने का आरोप है ।पुलिस ने पप्पू शर्मा के घर से तलाशी के दौरान एक रेगुलर राइफल ,एक देशी पिस्तौल ,56 जिंदा कारतूस ,एक कारतूस खोखा, पांच बॉकी टाकी एक लैपटॉप चार मोबाइल सहित कई अन्य सामग्री बरामद की है ।पप्पू शर्मा पर बिहार सरकार के पुलिस विभाग ने दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था‌। बताया जाता है कि कोरोना काल में पप्पू शर्मा अपने को मृत घोषित कर मृत्यु सर्टिफिकेट भी पटना से निर्गत करा लिया था और वह नेपाल कोलकाता आदि जगहों पर छुप-छुप कर पुलिस से रहा करता था। गिरफ्तार पप्पू शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं ।जिसमें नगर थाना एवं परस बीघा थाना मे ही आधा दर्जन से अधिक संगीन मामला दर्ज है‌। इसके अलावा बिहार एवं झारखंड के कई और थानों में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है ।पुलिस पप्पू शर्मा के आपराधिक रिकॉर्ड खंघालने में लगी हुई है। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है और गिरफ्तारी करने गई टीम को पुरस्कृत करने की भी बात कही है। गिरफ्तार पप्पू शर्मा पिछले कई महीनो से कई व्यवसाईयों एवं जनप्रतिनिधियों से रंगदारी एवं धमकी दे रहा था जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस पिछले कई वर्षों से पप्पू शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी।

बाईट अरविंद प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment