रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा किया है। दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर चौक के पास प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई उसके बाद आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया और पिपरा-समसा सड़क को घंटो जामकर दिया है। आक्रोश लोगों को देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत सभी कर्मी अस्पताल से फरार हो गए हैं। इस घटना की जानकारी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया तब जाकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम से मुक्त किया। मृतका की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के रखौत पासवान टोल मकदमपुर निवासी राजेश पासवान की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि आशा देवी अपने बहन के यहां भर्डीहा गांव आई थी। इसी दौरान प्रसव करवाने इस हॉस्पिटल आई थी, जहां प्रसव होने के बाद महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात बच्ची को परिजनों द्वारा पीएचसी भगवानपुर में इलाज के लिए लाया गया है, जहां नवजात बच्ची खतरे से बाहर है।




