मतदान के दौरान विकलांग व्यक्ति को नहीं मिली सुविधा,दिखी लापरवाही!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार

व्हीलचेयर के अभाव में पैर घसीटते हुए सड़क तक पहुंचा विकलांग व्यक्ति

विओ – दिव्यांगों को मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध करवाने के प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित हुए। अधिकांश बूथों पर दिव्यांगों को व्हील चेयर नहीं मिल सकी। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।
चलने में असमर्थ कुछ दिव्यांग जहां खुद ही खिसक-खिसक कर मतदान केंद्र तक पहुंचे तो वहीं कुछ के परिजनों को घर से ही व्हील चेयर लानी पड़ी।सासाराम संसदीय क्षेत्र के कैमूर जिले अंतर्गत मोहनिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरेज मतदान केंद्र संख्या 146 में बने मतदान केंद्र में बरेज निवासी दिव्यांग मोहमद जुबेर ने मतदान किया।दिव्यांग ने बताया कि मैं चलने-फिरने में असमर्थ हैं। यहां पर व्हील चेयर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र में व्हील चेयर की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।वोट डालने के बाद दिव्यांग भावुक हो गया। कहने लगा कि देश में सबका भला होना चाहिए।

कैमूर के विभिन्न मतदान केंद्रों के अलावा भभुआ,मोहनिया,चैनपुर समेत आसपास के देहात क्षेत्र में भी अधिकांश मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिस कारण चलने में असमर्थ कोई दिव्यांग अपने परिजनों के कंधे पर बैठकर तो कोई उनका सहारा लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इस विषय पर पीठासीन पदाधिकारी चंदन कुमार से पूछा गया कि मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था है या नहीं तो उन्होंने बताया कि जो भी दिव्यांग आ रहे हैं अपने परिजन के साथ आ रहे हैं वैसे जब एक दिव्यांग आया तो मुझे इसकी सूचना नहीं मिल पाई मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।

बाइट – चंदन कुमार (पीठासीन पदाधिकारी)
बाइट – मोहमद जुबेर (दिव्यांग)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें