सामूहिक शौचालय से नहीं मिल रहा महादलित समाज के महिलाओं को लाभ,लगा रहता है ताला!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर

उजियारपुर /बेलारी :महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा व अन्य गरीब तबके के लोगों को खुले में शौच नहीं करना पड़े इसी के उद्देश्य से सरकार ने सामूहिक शौचालय की कल्पना किया।
जिसे लेकर उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत कई पंचायत में सामूहिक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन इन सब पर कुछ संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कालिक पोतने का काम कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड के बेलारी पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 में स्थित सामूहिक शौचालय सिर्फ पंचायत की शोभा बढ़ा रही है महादलित साहित अन्य समुदाय के दर्जनों महिलाएं खुले में सौच करने को विवश हैं, आगे महिलाओं ने बताई कि सामुहिक शौचालय बना साल भी नहीं लगी है और शौचालय का टंकी भर गया है जबकि आज तक ताला भी नहीं खुला हैं।
ग्रामीण रूपेश कुमार ने बताया कि बिजली का वायरिंग भी शौचालय के अंदर किया गया है लेकिन आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया है।
वहीं जब इस संदर्भ में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर आगे की कारवाई किया जाएगा।
वही इस संदर्भ में उजियारपुर प्रखंड प्रमुख रंजू देवी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के अभाव के कारण लोग को समुचित लाभ सामुहिक शौचालय का नहीं मिल पा रहा है उन्होंने यह भी बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए कोई अलग से प्रावधान नहीं है अगल-बगल के लोग के घर के कनेक्शन से ही बिजली जलाई जाती है।
वहीं बिजली निजी घर से लेकर सामुहिक शौचालय में जलाने को लेकर कनीय अभियंता उजियारपुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सामूहिक शौचालय में मुखिया जी के द्वारा अलग से कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाना है, इस तरह से बिजली का उपयोग सही नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment