ऑटो चालक को घर से बुलाकर ले गया और कर दिया हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

असामाजिक प्रबृत्ति के लोगों ने टेम्पो चालक यूवक को बुलाकर ले गया …फिर देर रात आयी तूफान, तूफान कुछ देर में बारिश कर हो गया शांत, मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन इस तूफान में अपराधियों के मंसूबे नहीं हुआ ठंढा, कर दी युवक की निर्मम हत्या

मामला मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का है। जहां दामोदरपुर के हरखू झा का ऑटो चालक पुत्र 23 वर्षीय मुन्ना कुमार की हत्या कर दी गयी। हत्यारो ने हत्या के बाद मुन्ना कुमार के शव को बछराजा नदी के पुल के नीचे डाल दिया। जिसे सुबह शौच के लिए गए दो बच्चों ने देखा और सोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते पूरे गांव में कोहराम मच गया।
लोगों ने इस बात की जानकारी बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। जबतक बेनीपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच पाती, तबतक लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बछराजा नदी पूल और बनकट्टा चौक के समीप एसएच 52 बेनीपट्टी सीतामढ़ी पथ को जाम कर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
करीब डेढ़ घंटे के बाद बेनीपट्टी डीएसपी दिवेश, एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार , अवर निरीक्षक जुली कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का मुआयना कर जांच शुरू कर दिया। वहीं मौके पर लोगों ने डीएम एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर नाराजगी दिखाई और लोगो ने मौके पर वरीय अधिकारी के साथ स्वां दस्ता और एफएसएल की टीम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। जिस कारण शव को खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। दामोदरपुर गांव में फिलहाल डीएसपी, बीडीओ, एसएचओ दल बल के साथ ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से पांचायत के मुखिया विनय कुमार झा के मौजूदगी में वार्ता कर रहे है।
बताया जा रहा है कि, मृतक को कुछ लोग कल शाम करीब छह से सात बजे के करीब बुलाने के लिए आये थे। जिसके साथ मृतक ये कहकर चला गया की, कुछ ही देर में गांव से ही आते है। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहूंचने पर मृतक के परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पिता बेनीपट्टी तक टोह लेने के लिए आये। इस दौरान मृतक के मोबाइल पर संपर्क करने का भी खूब प्रयास हुआ, लेकिन, बात नहीं हो पाया। इसी बीच तूफान आया तो परिजन घर लौट आए और सुबह मुन्ना का शव मिलने से सनसनी मच गया।

Join us on:

Leave a Comment