मैरवा पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ 1 बदमाश को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सीवान- मैरवा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मैरवा थाने के इमलौली गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। इस मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर 2 अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिथुन यादव के यहाँ भारी मात्रा में अवैध हथियार रखा गया है। एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। जिसमें कारबाइन, देशी पिस्टल, रिवाल्वर तथा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद हथियार क्यो जमा किया गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में बताया जारहा है कि मिथुन यादव को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में मैरवा सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह एक एसआईटी की टीम शामिल रही।

Join us on:

Leave a Comment