रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी
जिले के रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ चचेरे मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नगर थाना क्षेत्र के भैरो कोठी निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बच्चे को जख्मी अवस्था में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची और आरोपी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि रसोई घर में काम कर रही थी। तभी गुलशन घर में आया और बिछावन बैठी बच्ची को खेलाने के बहाने घर के पीछे खेत में लगा। जिले बाद बच्ची की रोनी की आवाज सुन मां खेत की ओर भागी तो देखा की बच्ची खून से लथपथ है। वही आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा में लाया गया। रीगा थानाध्यक्ष सेराज हुसैन ने बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी बच्ची का रिश्तेदार ही है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया है।




