रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
बीते दिनों पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना लॉ कॉलेज कैंपस में छात्र हर्ष राज की निर्मम हत्या को लेकर आज श्रद्धांजलि सभा सह पैदल न्याय मार्च का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगो ने हर्ष राज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं 2 मिनट का मौन रख कर हर्ष राज को श्रद्धांजलि अर्पित किया. तत्पश्चात सबलोगो ने पैदल सरैयागंज टावर के पास तक न्याय मिलने के लिए पैदल मार्च किया. कार्यक्रम में लोजपा (R) के महानगर अध्यक्ष, साहू पोखर सेवा दल के संरक्षक एवं सायण कुणाल फैन्स क्लब के अध्यक्ष सम्राट ने कहा की बिहार सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश से निवेदन करता हूँ की आपके सुशासन को मजबूत करके इन सभी अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलना बेहद जरूरी है और सबको ऐसी सजा स्पीडी ट्रायल चला कर की ये सजा बिहार के सभी अपराधियों के लिए सबक हो जाए की आगे से कोई भी इस तरह से किसी मासूम और निर्दोष छात्र की हत्या करने से पहले सौ बार सोचे. साथ ही साथ उन्होंने मांग किया की विश्वविद्यालय प्रशासन एवं बिहार सरकार त्वरित को 50 लाख मुआवजा एवं हर्ष राज के परिवार से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी अविलम्ब देने का काम करें. और ज़ब तक अपराधियों की गिरफ़्तारी नही होगी तब तक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा. साथ ही सम्राट ने सायण कुणाल जी को धन्यवाद भी दिया की उनकी तत्परता से भी 2 अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई है. इस केस में जस्टिस delayed, जस्टिस denied नही होने देंगे किसी सूरत में.वही राजीव रंजन ने कहा की हमारी लड़ाई जारी रहेगी. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से महंथ अभिषेक पाठक, साहू पोखर सेवा दल अध्यक्ष गोलू सिंह,संजीत सम्राट, लोजपा (R) के महानगर उपाध्यक्ष शुभम तिवारी,रोहित पटेल, ऋतिक राज, राघव पाठक, साकेत सिंह, संजय रजक सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे |




