जहानाबाद में विद्यालय पहुँचते ही शिक्षिका हुई बेहोश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले का तापमान लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है, जिसके कारण आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।इसे देखते हुए सरकार द्वारा सभी विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया गया है लेकिन शिक्षक को विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसी निर्देश के आलोक में शिक्षक विद्यालय में पहुंच रहे हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरथुआ में एक शिक्षिका जैसे ही विद्यालय पहुंची उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बेहोश हो गई इस विद्यालय के शिक्षक द्वारा उसे इलाज के लिए घोसी पीएसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है मुन्ना कुमार ने बताया कि मेरे विद्यालय में स्थापित शिक्षिका पूनम कुमारी विद्यालय पहुंची तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सरकार के दोहरी नीति के कारण शिक्षकों को भारी फजीहत झेलना पड़ रहा है सरकार द्वारा विद्यालय बंद करने का आदेश दिया गया है लेकिन शिक्षक को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है जिसके कारण इस प्रचंड गर्मी में शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।शिक्षकों का कहना है कि सरकार हम लोगों को तंग तबाह कर रही है जब विद्यालय में शैक्षिक कार्य नहीं होंगे तो शिक्षक को आने से क्या फायदा होगा । नाम नहीं छापने के छत पर शिक्षकों का कहना है कि जब से केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित हुए हैं तब से शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है हर साल गर्मी की छुट्टी जून महीने में होती थी लेकिन इस साल गर्मी की छुट्टी नहीं हुई जिसके कारण शिक्षकों के साथ बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Join us on:

Leave a Comment