पंकज कुमार जहानाबाद।
चुनावी सभा को संबोधित करने जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र के देहुनी गांव पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए कहां है कि आतंकवाद एवं उग्रवाद के पोशक जिनके पिता रहे हैं अब उनके पुत्र भी बिहार के साथ-साथ पूरे देश को आतंकवाद एवं उग्रवाद के हाथ हो सौंप कर बर्बाद करने की मनसा पाल रहे हैं। आने वाले 4 जून को यह सभी लोग ईवीएम का रोना रोएंगे या तो फिर चुनाव आयोग को दोषी ठहराएंगे ।एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनके माता-पिता के कार्यकाल को बिहार की जनता जान रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के तीन यार हैं आतंकवाद भ्रष्टाचार और उग्रवाद इसके पूरे परिवार में बिहार को बर्बाद कर दिया है और देश को बर्बाद करना चाहते हैं। लेकिन जनता नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है।इसलिए इस लोकसभा के चुनाव में जनता से अपील करने आए हैं कि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों को सबक सिखाने का काम करें। उनकी सरकार थी तो चरवाहा विद्यालय खोला जाता था पूरा बिहार में जंगल राज्य कायम हो गया था, दिन में लोग घर से निकलने से डरते थे। ।हर्ष की हत्या पर उन्होंने कहा कि राजद एव वामपंथी के लोग अपराध एवं उग्रबाद को पनाह देना चाहते हैं।। लेकिन मेरी सरकार ऐसा नहीं होने देगी इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। और जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा जी तेजस्वी यादव नौकरी का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उनके पास पांच विभाग था अपने विभाग में एक लोगों को नौकरी नहीं दिया इनके मंत्री अपने कार्यालय नहीं जाते तो नौकरी कैसे दिए या जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं । जनता इस लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखा देगी । 4 तारीख के बाद इन लोग छाती पीट पीट कर रोएंगे और ईवीएम पर अपना ठीकरा फोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रेश्वर चंद्रवंशी सनातन के संतान है इसलिए आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को भारी मतो से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें।
Byte – विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम




