रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
बैरगनिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर पर महिलाओं और बच्चियों को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ले किया गया जागरूक
सीतामढ़ी
जिले का आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर मुसाचक में गुरुवार को विश्व माहवारी दिवस के मौके पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बैरगनिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरगनिया के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सीएचओ, चलंत स्वास्थ्य टीम तथा पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही विद्यालय में महावारी को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वही प्रखंड में अलग-अलग करीब एक सौ बच्चियों का एनीमिया जांच किया गया। साथ ही सभी योग्य छात्राओं को टी डी का इंजेक्शन दिया गया। ताकि महावारी के दौरान बालिकाओं में फैलने वाले संक्रमणों को रोका जा सके। इसके साथ प्रखंड के मुसाचक पंचायत के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ कैंप तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस दौरान पंचायत के 85 किशोरियों और अभिभावकों को माहवारी विषय पर जागरुक किया गया तथा रक्त जांच एवं टीडी वैक्सीन दिया गया। मौके पर मुसाचक पंचायत के मुखिया एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री दीनबंधु प्रसाद, सभी वार्ड सदस्य, बीएचएम अरूण कुमार प्रशांत, बीपीएम जीविका संतोष कुमार, सीएचओ रोहित व्यास, पीरामल फाउंडेशन के प्रभाकर कुमार, रोहित कुमार एवं दुर्गा प्रसाद तथा स्थानीय एनजीओ अभिनव सेवा के राजकुमार सिंह के साथ ग्रामीण लोग मौजूद रहे। इसके अलावा किशोरियों को माहवारी से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओं और किशोरियों में यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे घबराने या भयभीत होने ही आवश्यकता नहीं है। इस समय हमें अपने निजी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। और महावारी के समय संक्रमण से बचने के लिए सैनिटरी नैपकिन के प्रयोग की आवश्यकता है। क्योंकि घर में कपड़ा का प्रयोग करने से संक्रमण फैलने का खतरा होता है। साथ ही किशोरियों को इस दौरान आने वाली सामान्य परेशानी के निदान के बारे में भी बताया गया। मुसाचक पंचायत के मुखिया श्री दीनबंधु प्रसाद द्वारा शत प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन के लिए जीरो ड्रॉप आउट पंचायत तथा अनीमिया फ्री पंचायत के इनिशिएटिव का घोषणा किया गया। जिस पर आने वाले दिनों में सघन रूप से कार्य किया जाएगा।




