बाढ़ के कुर्मीचक मध्य विद्यालय में आधा दर्जन छात्राएँ बेहोश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

घोसवरी प्रखंड के कुर्मीचक मध्य विद्यालय में अचानक छह बच्चे बेहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े।एक साथ छह बच्चों के बेहोश होते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में गंभीर रुप से बीमार दस वर्षीया मुस्कान कुमारी को पास के सम्यागढ़ में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।शेष पांच बच्चों का स्कूल में इलाज कर घर भेज दिया गया।मुस्कान कुमारी को बेहतर इलाज के लिए घोसवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने एंबुलेंस रवाना कर दिया है।बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण यह हादसा हुआ है।डॉक्टर बैठा ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में ओआरएस भेजने का सख्त आदेश दिया है।

बाइट – प्रिंसिपल

Join us on:

Leave a Comment