हर्ष की हत्या से बेहद दुखी हुँ, वो मेरे लिए परिवार का हिस्सा था- अशोक चौधरी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद पहुंचे बिहार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में हुई हर्ष कुमार की हत्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस घटना में शामिल चाहे जो भी हो उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी और पुलिस चिन्हित कर सभी लोगों को पता लगाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय का हॉस्टल अराजक तत्वों का जमावड़ा बन गया है। कई लोग नाम बदल बदल कर हॉस्टल में रह रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों की जांच होनी चाहिए इसके लिए मैंने बिहार के राज्यपाल से भी बात की है। इसके अलावा पटना के बरीय पुलिस अधीक्षक से मेरी बात हुई है। अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि चार-पांच दिनों के अंदर घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हर्ष कुमार के संबंध में उन्होंने बताया कि हर्ष कुमार बेहद ही शालीन लड़का था ।मेरे परिवार से उसकी नजदीकी थी। मेरे दामाद का वह दोस्त था। मेरे बेटी के चुनाव में वह एक इलाके का प्रभारी भी बना था। जिस तरह से बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। इस घटना का हम तीव्र निंदा करते हुए हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटना के दिन हॉस्टल के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें शराब पीकर कुछ लोग कार्यक्रम के अंदर जाना चाह रहे थे और उन लोगों को रोकने का प्रयास हर्ष कुमार कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है। लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हर्ष कुमार की हत्या कर दी है । हत्यारो के गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की छापेमारी जारी है ।

वाइट अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें