नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को पत्र लिखकर विद्यालय बंद करने का किया आग्रह
बिहार बेगुसराय में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में पठन पाठन के दौरान बच्चें बेहोश हो रहें हैं। बेगूसराय जिले के चार स्कूलों के 40 से ज्यादा बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के विभिन्न जिलों के स्कूलों मे भी बच्चों को लगातार बेहोश होने की घटना को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि यह हृदय विहीन शिक्षा विभाग बच्चों के जिंदगी के साथ खुले आम खिलवाड़ कर रहा है आज मैं काफी व्यथित हूं आज से भीषण गर्मी में बेगूसराय सहित पूरे राज्य के बच्चे बेहोश हो रहे हैं। बेगूसराय के कई विद्यालयों में बच्चे बेहोश हुए हैं। गर्मी की वजह से छात्रों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी बेहोश हो रहे हैं मुख्य सचिव दीपक कुमार से पत्र लिख कर अपील किया गया है कि जल्द से जल्द विद्यालयों को बंद किया जाए। बेगूसराय डीएम को भी पत्र लिखा गया है इस भीषण गर्मी में विद्यालय को बंद किया जाए। तापमान पूरे बिहार में 45 से 50 डिग्री पहुंच गया है व्यवस्था को तुरंत बदलने की जरूरत है। पठन-पाठन के साथ-साथ परीक्षा को भी बंद करने की जरूरत है। 1 जून को अंतिम चरण का चुनाव बाकी है आचार संहिता के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बाइट- शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ




