रिपोर्टर–राजीव-रंजन ।
मधेपुरा सदर अनुमंडल के
मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मुखिया संघ कि एक आपात बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से 25 मई को मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड सीओ एवं उनके परिजनों के साथ की गई मारपीट एवं अभद्रतापूर्ण व्यवहार की घोर निंदा की गई। मुरलीगंज प्रखंड के सभी मुखिया ने बैठक में चर्चा किए कि ऐसे कार्य से प्रखण्ड के विकास एवं कानूनी व्यवस्था के लिये विषम परिस्थिति
उत्पन्न होती है । इसलिए प्रखण्ड मुखिया संघ ने मधेपुरा के विजय प्रकाश मिणा जिला
पदाधिकारी से अनुरोध करता है कि इस घटना में शामिल सभी संबंधित उपद्रवियों
पर त्वरित एवं कठोर कानूनी कारवाई की जाए ताकि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भयमुक्त वातावरण में प्रखंड के विकास कार्य को संचालित कर सके। वहीं मुरलीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार, दयानंद यादव,अमीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सिन्टू कुमार, राजीव राजा सहित प्रखंड के सभी मुखिया ने एक जूट होकर बताया कि अंचलाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार पूर्ण रवेये कि घोर निंदा करते है। इस मामले में दोषियों पर प्रसाशन के द्वारा कड़ी करवाई कि आशा करते है। बैठक में मुरलीगंज के सभी मुखिया शामिल थे।
बाइट –डॉक्टर आलोक कुमार मुरलीगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष




