रोड एक्सीडेंट में जख्मी शख्स की इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव-रंजन।

रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जांच में जुटी ।

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर के झील चौक स्थित बस स्टेंड के समीप मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया मिनी ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज के क्रम में उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिला के सोनवर्षा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में किया गया। बताया गया कि अभिषेक झील चौक स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह वह फील्ड में कलेक्शन के लिए निकला था। ऑफिस से महज दो सौ मीटर आगे बस स्टेंड पर अपनी बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार चार पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर युवक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया और युवक भी मूर्छित हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ऑफिस के कर्मी तथा स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे सीएससी पहुंचाया जहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर राजेश कुमार ने उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में उपचार के क्रम में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

बाइट–रोहित कुमार-स्थानीय

बाइट- ऑफिस स्टाफ

Join us on:

Leave a Comment