पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान 1 जून को है। लेकिन उससे पहले पार्टियां अपना जातीय समीकरण साधने में जुटी हैं। जेडीयू ने पहले सुमीत कुमार सिंह और अब एमएलसी संजय सिंह जहानाबाद पहुंचे। जिसका असर यह हो रहा है कि लगातार जनता दल यूनाइटेड के साथ समूह जुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को राजपूत समाज ने एकमत से जदयू को वोट देने का ऐलान कर दिया। शहर के राज दरबार होटल में समाज से जुड़े लोगों की बैठक बुलाई गई। मंच संचालन का जिम्मा हम नेता डॉ वीरेन्द्र कुमार ने निभाया। बैठक में राजपूत बहुल गांव के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। दरअसल बात हो रही थी कि जेडीयू प्रत्याशी से लोग नाराज हैं। ऐसे में एनडीए के कई राजपूत जाति के नेता संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। नीतीश कुमार ने इन नेताओं को जहानाबाद में लोकसभा चुनाव की जिम्मेवारी दी है।




