ट्रक लूटकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, सभी आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ट्रक लूटकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, डी एस पी ने किया प्रेस को संबोधित

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना पुलिस ने ट्रक लूटकांड मामले में कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवाडा गांव का रविंद्र पांडेय का पुत्र जयराम पांडेय, रामबाबू पंडित का पुत्र बैधनाथ पंडित उर्फ भोला पंडित, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के राजघट्टा का राजदेव मुखिया का पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। इस बाबत साहरघाट थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ दिवेश ने कहा कि सोमवार को तीन अपराधियों ने उत्तरा चौक पर दो ट्रक को रोक कर चालक के साथ मारपीट कर लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही मेरे निर्देश में सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, एसआई अभिमन्यु प्रसाद, चालक सिपाही शशिरंजन कुमार एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी की एक एसआईटी टीम का गठन कर छापेमारी कर कांड का उद्भेदन कम समय में कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे हुए एक चार चक्का हाइवा ट्रक, 6 चक्का हाइवा ट्रक, तीन मोबाइल, 8500 रुपया नगद एवं लूट में प्रयुक्त 220 सी सी पल्सर बाईक को बरामद किया है। आगे डी एस पी ने बताया है कि पुलिस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। हर घटना और मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नही जायेंगे। ट्रक लूट मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment