कितने पढ़े-लिखे हैं पवन सिंह और अक्षरा सिंह ?

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बॉलीवुड की चाहे आप कितनी भी फिल्में देख ले लेकिन असली जलवा तो भोजपुरी इंडस्ट्री का है। शादियों में बॉलीवुड के गाने से भले ही महफिल की शुरुआत हो, लेकिन जब तक भोजपुरी ठुमके नहीं लग जाते हैं आजकल शादियां पूरी नहीं होती। भोजपुरी के कलाकार लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों को अभिनेताओं को टक्कर देते हैं।

मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक, इन सभी सितारों को बड़ी संख्या लोग फॉलो करते हैं। आज हम आपको बतलाने जा रहे हैं भोजपुरी के सुपरहिट जोड़ी के रूप में चर्चित पवन सिंह और अक्षरा सिंह के पढ़ाई-लिखाई के बारे में। भोजपुरी में पावर स्टार के रूप में चर्चित अभिनेता गायक पवन सिंह को उनके अभिनय के अलावा उनके गायन के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह सिर्फ 10वीं कक्षा तक की पढ़े हैं। वही उनके साथ भोजपुरी फिल्मों में अक्सर देखी जाने वाली उनके साथ सुपरहिट जोड़ी बनाने वाली अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और अभिनय से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने फिल्मी सफर की शुरुआत करते समय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आजकल अक्षरा सिंह और पवन सिंह में काफी विवाद चल रहा है। जहां पवन सिंह काराकाट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं वहीं अक्षरा सिंह कुछ नेताओं के चुनाव प्रचार में व्यस्त नजर आ रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment