रिपोर्ट अनमोल कुमार
लोकसभा निर्वाचन के मतों की गणना हेतु गणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने से पूर्व मास्टर कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
दिनांक-29.05.2024 एवं 30.05.2024 को मास्टर प्रशिक्षकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
मधुबनी : लोकसभा निर्वाचन, 2024 के मतों की गणना स्वच्छ एवं मतगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने हेतु मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण के पूर्व मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा निदेश दिया दिया गया है। मास्टर प्रशिक्षकों को पूर्णरूप से प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से दिनांक-29.05.2024 एवं दिनांक-30.05.2024 को दो दिवसीय प्रशिक्षण वाट्सन मध्य विद्यालय के कमरा संख्या-01 एवं 02 में दिया जायेगा।विदित हो कि मतगणना कर्मियों को दो प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम प्रशिक्षण सभी प्रकार के कर्मियों को प्रथम रैंडमाइजेशन के पश्चात एवं द्वितीय प्रशिक्षण गणना हेतु निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व दिया जाना है, जिसके लिए दिनांक-31.05.2024 एवं दिनांक-03.06.2024 की तिथि निर्धारित की गयी है।




