वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे यानी विश्व माहवारी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विश्व माहवारी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिवर्ष 28 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे यानी विश्व माहवारी दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत माहवारी में होने वाली संक्रमणों से मुक्ति के उपाय बताए जाते हैं इसके तहत सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं व संगठनों के द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, तथा महावारी के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाता है ताकि वे सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार से संक्रमित ना हो, इसे लेकर आज मोकामा के दरियापुर में वेलस्पन फाउंडेशन और ममता फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और माहवारी के संबंध में होने वाली समस्याओं से निजात पाने के उपाय सीखे, स्वास्थ्य विभाग से आई एएनएम आशा किरण, ममता फाउंडेशन से अशोक कुमार और वेलस्पन फाउंडेशन से राहुल झा ने महिलाओं को इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके साथ ही कई किशोरियों को माहवारी के संबंध में पेंटिंग्स बनाने के लिए मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया राजू प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया! तत्पश्चात और एक रैली निकाल कर ईलाके में माहवारी के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया!

बाइट :- अशोक कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, ममता फाउंडेशन

बाइट :- राहुल झा, वेलस्पन फाउंडेशन

Join us on:

Leave a Comment