अभिषेक कुमार गया

फतेहपुर रोड में राधा मल्टी हॉस्पिटल का उद्घाटन डॉ संदीप कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन के मौके पर अस्पताल के स्वास्थ कर्मी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। मौके पर अस्पताल के डॉ सुमित कुमार ने बताया कि आज गया फतेहपुर रोड में राधा मल्टी अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस अस्पताल में स्त्री रोग, हड्डी से संबंधित समस्या, सर्जरी, मेडिसिन सहित अन्य समस्यों का इलाज अनुभवी कर्मी द्वारा किया जाएगा। हमारे अस्पताल में ऑपरेशन, आईसीयू, जेनरल वार्ड की भी सुविधा उपलब्ध है। इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर में जाना पड़ता था, लेकिन आज इस क्षेत्र में अत्यधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू किया है जिस से क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।




