ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनल कि आज राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल!

SHARE:

निभाष मोदी

ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल कि आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहा । आज का यह कार्यक्रम बीएसएनल ऑफिस भागलपुर के मुख्य द्वार पर किया गया। बताते चलें कि ए यू ए बी के आव्हान पर आज निम्नलिखित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल की गई । . बीएसएनएल को तुरंत 4G सेवा शप्त करने की अनुमित दें और 50 सेवा के लिए तैयारी करें । डीओटी द्वारा तत्काल बीएसएनएल को 39,000 हजार करोड़ रुपये बकाया भुगतान करना चाहिए । बीएसएनएल को वैश्विक विक्रेताओं से उपकरण रवरीदने की अनुमित दें । मोबाइल उपकरणों की खरीद के मामले में बीएसएनएल के साथ भेदभाव न करें । बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन लागू करें । बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन संशोधन लागू करें । बीएसएनएल के सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों को 30 प्रतिशत अधिवर्षता लाभ लागू करें । बीएसएनएल के पुनरुत्थान में रोड ब्लॉक न बनाएं । उपकरणों की खरीद के मामले में बीएसएनएल को समान अवसर सुनिश्चित करें । बीएसएनएल के मोबाइल टावरों और ऑटिक फाइबर से कमाई ( बेचने ) की वित् मंत्रालय की योजना को छोड़ दें । हर माह की अंतिम तिथि को वेतन वितरित करें ।
आज के इस राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल में सैकड़ों की संख्या में बीएसएनल कर्मी वर्तमान सरकार को कोसते हुए जमकर नारेबाजी की है और साथ ही भूख हड़ताल पर डटे रहे उनका कहना हुआ अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अनवरत यह कार्यक्रम चलता रहेगा।
इस राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल में बीएसएनएल के कई उच्च पदाधिकारी एवं सहयोगी कर्मी शामिल थे

Join us on:

Leave a Comment