तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

तेज रफ्तार का कहर। तेज रफ्तार ट्रेक्टर सायकिल सवार को कुचला। सायकिल सवार की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।

सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।तेज रफ्तार ट्रेक्टर 14 वर्षीय साइकिल सवार को कुचला।सायकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस जांच में जुटी।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सितानाबाद वार्ड नं 5 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सायकिल सवार की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है,जिसकी उम्र तकरीबन 14 वर्ष है और सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सितानाबाद वार्ड नं 5 की बतायी जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के परिजन रंजीत दास की माने तो सायकिल से घर जा रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर ने सायकिल सवार को कुचलकर फरार हो गया।वहीं उन्होंने ये भी बताया कि अभी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने आये हैं।
वहीं इस घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BYTE :- मृतक के परिजन रंजीत दास।

Join us on:

Leave a Comment