रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
गंगा स्नान के दौरान 4 बच्चे की डूबने से मौत
गंगा स्नान के दौरान चार बच्चे की डूबने से मौत, NTPC थानाक्षेत्र का मामला
एंकर -बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव में गंगा स्नान के दौरान चार बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मीली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जाते हैं,सभी बच्चे मिलकर गंगा घाट पर खेल रहे थे। खेलने के बाद सभी बच्चे गंगा स्नान करने लगे,इसी दौरान एक बच्चा डूब रहा था! जिसे बचाने के लिए तीनों बारी-बारी से गए और फिर चारों की डूबने से मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची शव की खोजबीन की खोजबीन के दौरान सभी बच्चों का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
बाइट =ग्रामीण




