रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
– भोजपुर जिले में चुनावी सभाएं अपने चरम पर हैं। एक तरफ नीतीश कुमार ने आज भोजपुर जिले में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में अपना आम सभा किया वहीं दूसरी तरफ इंडि गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने भी भोजपुर जिले के बहिया में एक आम सभा किया और इंडो गठबंधन के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद के पक्ष में आम जनमानस से वोट देने की अपील की ।आरा लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होना है ,वैसे में अब राजनीतिक पार्टियों अपनी अपनी साख मजबूत करने में जुटी हुई है ।तरह-तरह के वादे कर जनता को लुभाने में लगी हुई है ।इसी कड़ी में आज आरा लोकसभा क्षेत्र के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहिया हाई स्कूल के मैदान में इंडि गठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी आम सभा करने पहुंचे ।इस दौरान तेजश्वी प्रसाद यादव ने एन डी ए सरकार पर जमकर अपना भड़ांस निकला और कहा कि उनके सारे वादे झूठे हैं और मतदान के दिन ही इनका रिजल्ट आउट हो जाएगा। तेजस्वी ने नरेंद्र मोदी पर भी जमकर तंज कशा और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को वीफल बताया।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इस तरह मैं यह कह रहा हूं कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। तेजस्वी यादव के आम सभा में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिल रहा था ।अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए भारी भीड़ तेजस्वी यादव के आम सभा में पहुंची थी और हर तरफ तेजस्वी यादव जिंदाबाद लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।मंच का आलम ये था कि।तेजश्वी ज्यादा देर सभा मे नही रुक पाए और जल्द ही सभा को समाप्त कर लौट गए।




