रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी ज़िला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन गांव स्थित ईदगाह के सामने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे आम के बगीचे से 45 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या कहीं अन्यत्र कर शव को छुपाने के लिए लाकर आम के पेड़ से लटका दिया गया है। दस बजे के करीब जब स्थानीय बच्चा आम के बगीचे में खेलने के लिए पहुंचा तो पेड़ से लटकते शव को देखकर भूत भूत का सोर कर चिल्लाते हुए भागने लगा। बेतहाशा भाग रहे बच्चों से स्थानीय लोगों ने भगाने का कारण पूछा तो बच्चे ने आम के पेड़ से भूत को लटकाने की बात कह अपने घर के तरफ भाग गया। लोगों ने आम के बगीचे मैं जाकर देखा तो युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देख कर चौंक पड़ा। देखते ही देखते खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। बगीचे में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पीएसआई प्रिया कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस बल के सहयोग से पेड़ पर लटक रहे शव को नीचे उतरा। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई गई तो थाना क्षेत्र के फेंट गांव का बासुदेव मंडल ने मृतक की पहचान फेंट गांव का चलीतर मंडल के 45 वर्षीय पुत्र बिनोद मंडल के रूप मे किया। उन्होंने आगे बताया की मृतक पिछले कई वर्षों से दमन में रहकर मजदूरी करता था। युवक लगभग 5 वर्ष बाद वापस अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले को लेकर जांच परताल कर रही है। युवक के शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन का रो रो कर बूरा हाल है। वहीं पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है।




