बड़ी घटना की योजना बना रहे दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पुलिस ने बगीचे में अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी तिलरथ गांव का रहने वाला रिशभ कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं। यह कारवाई नगर थाना पुलिस ने वार्ड 40 स्थित लीची बगान में किया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लिची बगान में अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस लिची बगान में घेराबंदी कर छापेमारी की जहां से दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक कारतुस , एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में एक रिशभ कुमार है जबकि दूसरा नाबालिग है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने नगर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना पर हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी किसी अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बदमाश बगीचे में जुटे हुए हैं इसी सूचना पर कार्रवाई की गई है गिरफ्तार दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दोनों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बाइट- सुबोध कुमार, डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment