रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा!
मुंडन के दौरान डूबने से 5 की मौत
बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां मुंडन संस्कार के दौरान सिमरिया गंगा घाट गए गए छह युवक गंगा नदी में डूब गए। जिसमे पांच लोगो की जहां डूबने से मौत हो गई है वहीं एक को बचा लिया गया है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है । मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। डूबे सभी युवक मुंडन संस्कार में भाग लेने गए थे। तभी यह घटना घटी है। डूबने वाले में दो सगे भाई सहित अन्य युवक शामिल है, घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है, सभी बरौनी के रहने वाले थे। मरने वालो में बरौनी निवासी सोनू कुमार के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और 17 वर्षीय पुत्र बाबू साहब के साथ अधिक शाह के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार , प्रकाश मिश्रा 17 वर्षीय पुत्र ओम मिश्रा , चंदन राम के 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार शमिल है। बताया जा रहा है की सभी लोग राजु कुमार के पुत्र के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए गए थे, तभी स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से यह घटना हुई है । बताया जा रहा हे की स्थानीय नाविको के द्वारा एक युवक को बचाया गया, बाकी युवकों की तलाश की जाने लगी और काफ़ी मशक्कत के बाद सभी पांच शवों को ढूंढ़ निकाला गया।
इस संबंध में चकिया थाना के सबइंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि इस घटना में डूबने से कुल 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं घटना के संबंध में ग्रामीण सुबोध कुमार ने बताया कि मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग सिमरिया घाट गए थे और स्नान करने लगे,इसी दौरान सभी डूब गए जिसमें एक युवक को स्थानीय मछुआरों के द्वारा बचाया गया, वहीं ज़ब स्थानीय गोताखोरो को आधा दर्जन युवकों के डूबने की जानकारी हुई तो अन्य सभी की तलाश की जाने लगी और फिर खोजबीन करने सभी को बरामद कर लिए गया।
वही घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई मोहित कुमार ने बताया कि वह लोग राजू कुमार के यहां किराए के मकान में रहते हैं इसी क्रम में राजू कुमार के यहां मुंडन संस्कार होना था जिसको लेकर लोग सिमरिया गए थे इस घटना में उनके दो सगे भाई की मौके पर ही मौत हो गई है, उनके पिता रिक्शा चलाया करते थे जो अब इस दुनिया में नहीं है।
बाइट _ पवन कुमार -पुलिस पदाधिकारी
बाइट _ सुबोध कुमार -ग्रामीण
बाइट _ मोहित कुमार -मृतक का भाई




