रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर श्री सुब्रत कुमार सेन ने कंपनीबाग स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र बूथ संख्या 59 पर मतदान कर लोकतंत्र का महापर्व मनाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने सिकंदरपुर स्थित मतदान केंद्र पर सपत्नीक मतदान किया।




