48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा Meri LiFE कार्यक्र्म के तहत साईकल रैली का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जयनगर। 48 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के द्वारा श्री गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट की मौजूदगी में वाह्य सीमा चौकी खौना से Meri LiFE कार्यक्रम के तहत एक साईकल रैलि का आयोजन किया गया जिसमे 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के श्री गोविंद सिंह भण्डारी (कमांडेंट), हरने समवाय के प्रभारी विगनेश टी (सहायक कमांडेंट), अधीनस्थ अधिकारीगण, जवानों, खोना गांव के मुखिया हरि नारायण साहनी, ग्लैक्सी एजुकेशन डॉट पॉइंट स्कूल के अध्यापक संजय पासवान, बार्डर एरिया में रहने वाले रथानीय लोगो, एवम स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इसका शुभारम्भ वाह्य सीमा चौकी खौना के मुख्य द्वार से “भारत माता की जय” के नारे से हुआ और आगे यह रैली छ्तोनी से करुणा से अंदर वाले राशते से होते हुए विशोल गांव, दुम्हारिया एवम बेरहा होते हुए वापिस वाह्य सीमा चौकी खौना के समीप वाइवरैंट विल्लेज खोना में पहुँच कर रैली को सम्पन्न किया गया । अंत: में श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम “Meri LiFE” कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और आने वाले समय में हमारे जीवन पर इसका क्या – क्या प्रभाव होगा इससे अवगत कराया और साथ में ही भारत सरकार के द्वारा बॉर्डर एरिया में वाइब्रेंट विलेज बनाने के मकसद को बड़ी ही गहराई से समझाया ।

Join us on:

Leave a Comment