भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली टैबलेट जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – फारबिसगंज में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली टैबलेट को जब्त किया है। ये कार्यवाई फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एफसीआई चौक पर की गई है। जहां महिंद्रा मराजो कार से तस्करी कर लेजाया जा रहा था। इस बड़ी कार्यवाई को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश साह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा मराजो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ एवं नशीली दवा का बड़ा खेप फारबिसगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसको लेकर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश साह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें फारबिसगंज थानाध्यक्ष के साथ कई पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा एफसीआई चौक के पास खड़ी महिन्द्रा मराजो गाड़ी पंजियन संख्या BR11PB5457 में अवैध प्रतिबंधित 15 कार्टुन में रखे कुल-2200 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप कुल मात्रा 220 लीटर तथा अवैध नशीली दवा दो कार्टुन कुल 28320 टैबलेट जब्त की गई है।
मालूम हो की वाहन चालक उमेश सरदार पिता सिद्दी सरदार एफसीआई चौक वार्ड नंबर 4, थाना-फारबिसगंज जिला अररिया निवासी हैं। जिनके दरवाजे पर उक्त वाहन में अवैध प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप एवं नशीली दवा का खेप रखा हुआ था। पुलिस कार्रवाई को देखकर तस्कर भागने में सफल हुए। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। इस संदर्भ में फारबिसगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। इस कांड में गाड़ी के चालक उमेश सरदार एवं मालिक के विरूद्ध कांड अंकित कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड के बैकवर्ड लिंकेज एवं फारवार्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। इस जब्त की कारवाई में पुलिस अवर निरीक्षक रौनक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कु० सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार , सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, अमरदीप कुमार शामिल थे ।
बाइट – मुकेश साह, एसडीपीओ, फारबिसगंज, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment