रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!
दुबारा मंगलवार सुबह से आवागमन होगा शुरू
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड सहित जिले के लगभग 100 किलोमीटर में लगने वाली इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मधुबनी लोकसभा चुनाव को लेकर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं 18 वी वाहिनी शस्त्र सीमा बलों के द्वारा सभी बॉर्डर को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
शांतिपूर्ण मतदान को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन चेक पोस्ट सहित सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखाई दे रही है। वहीं जानकारी के अभाव में नेपाल जाने के लिए पहुंचे नागरिकों को ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों के द्वारा बॉर्डर सील का हवाला देते हुए वापस लौटा दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए पिपरौन कैम्प इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने कहा है कि मतदान समाप्ति के बाद मंगलवार की सुबह से दोनों देशों के नागरिकों के लिए आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार 20,05,2024 को मधुबनी लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से एस एस बी जावनों को सभी बोर्डर पर अलर्ट रखा गया है। ताकि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा इंडो नेपाल के सभी बोर्डर सहीत पुरे सिमा क्षेत्रों पर पैनी नजर बना कर रखी जा रही है।




