नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ ने एसीजेएम रवीन्द्र कुमार के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। संघ के महासचिव राजकुमार के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में एसीजेएम रविन्द्र कुमार ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि बाद और बैंच के आपसी सहयोग से कठिन से कठिन वाद मे काम करने का अवसर मिला, जिस कारण अधिक से अधिक वादो का निपटारा किया जा सका। उन्होंने कहा कि बखरी के अधिवक्ताओं का मैं शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझे सुलभ तरीके से कार्य करने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसीजेएम रवीन्द्र कुमार के कार्यकाल में हुए कार्यो की चर्चा की एवं बखरी में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमा समाप्त करवाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा न्यायाधीश को माला पहनाकर तथा बुके, डायरी वो अंगवस्त्र देकर ससम्मान विदाई दी।वही व्यवहार न्यायालय परिसर में भी कर्मीयो द्वारा अंगवस्त्र वो माला पहनाकर विदाई दी गई। मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुधीर कुमार पासवान,एपीओ शर्मा प्रवीण कुमार रामरतन, गौरव कुमार,मधुसूदन महतो, उमेश प्रसाद,सुवीर कुमार संयाल,मो. सलाहउद्दीन खान,राम प्रवेश वर्मा, सुरेश सिंह,नवल किशोर राय,रामशरण राय,मदन कामति राम ज्वालेश्वर प्रसाद सिंह, शिवशंकर ठाकुर,सुरेन्द्र केशरी,मनोहर केशरी, कृष्ण कुमार पासवान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।




