पुलिस हाजत में युवक की बर्बरता पूर्वक हुई पिटाई, गंभीर अवस्था में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

पुलिस हाजत में युवक की बर्बरता पूर्वक हुई पिटाई,
घायलवस्था में इलाज के लिए कराया गया भर्ती,
परिजनों ने लगाया पुलिस पर जबरन मारपीट का आरोप,
वायरल वीडियो का आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार.

गया: पुलिस का एक बार फिर नया कारनामा सामने आया है, जहां पुलिस ने वायरल वीडियो के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया और थाना में उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि 17 मई की अहले सुबह मानपुर अड्डा की पुलिस ने वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार रहते नजर आ रहे थे. युवक का कहना है कि इस वीडियो से हमारा कोई संबंध नहीं है, और ना ही इस वीडियो में हम हैं. जबकि पुलिस ने यह आरोप लगाते हुए कि वीडियो में हम भी शामिल हैं, हमारे घर से गिरफ्तार किया. इसके बाद थाना में बेरहमी से पिटाई की.
वहीं पीड़ित की परिजन चांदनी कुमारी ने बताया कि मानपुर अड्डा की पुलिस के द्वारा हमारे परिजन को गिरफ्तार कर लिया गया. आज जब हमलोग आए तो देखें कि उसके शरीर से खून बह रहा है, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है. पुलिस ने बर्बरता पूर्वक हाजत में इसकी पिटाई की है. जिसके बाद मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई कहीं से भी ठीक नहीं है. जब किसी तरह का आरोप साबित नहीं हुआ, तो आखिर इस तरह की पिटाई क्यों की गई ?

बाइट- पीड़ित युवक.
बाइट- चांदनी कुमारी.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment