प्रधानमंत्री के लिए गिरते भाषाई टिप्पणी पर प्रहलाद जोशी का तीखा हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

आज पटना में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव , राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला किया । देश में और बिहार में भारतीय जनता पार्टी जैसे हमने लक्ष्य रखा है, वैसा क्लीन स्वीप करेगा । यह मेरा पूरा विश्वास है । आई एम फुली कॉन्फिडेंट कि भारतीय जनता पार्टी विल स्वीप द पोल्स अंडर द लीडरशिप ऑफ प्राइम मिनिस्टर मोदी ।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो लालू जी के सुपुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री जिन्होंने कहा है मैं तभी बेड रेस्ट लूंगा जब मोदी को बेड रेस्ट करवा दूंगा । यह किस लेवल पर पहुंचे हैं । कोई बोलते हैं । मोदी जी को जिंदा समाधि कर देंगे । कोई बोलते हैं मोदी जी के कास्ट के बारे में बोलते हैं । मोदी जी के माता जी के बारे में । यू आर स्टूपिड । आप किस लेवल पर अब जा रहे हो यह भाषा है ? तो अगर आपको रेस्ट चाहिए तो आप बेड रेस्ट ले लो । आपका तबीयत तो अगर आप ठीक नहीं तो हम तो कोई इसमें आपत्ति नहीं किया है । लेकिन भाषा क्या है व्हाट इस थिस लैंग्वेज ? उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी जी को यही कहना चाहता हूं ।10 साल से देश में आपको आपके परिवारवादी के जो प्रमुख पार्टी है कांग्रेस को जनता ने रेस्ट दे दिया है । मैं पॉलिटिकल रेस्ट के बारे में बात कर रहा हूं । आप लोगों को जनता ने रेस्ट दे दिया है ।आगे भी पॉलिटिकल आपको बेड रेस्ट देने वाले हैं जनता । यह आप समझ कर रखिए । एक व्यक्ति 23 साल में 13 वर्ष चीफ मिनिस्टर 10 वर्ष प्राइम मिनिस्टर जिस व्यक्ति ने एक दिन भी रेस्ट नहीं लिया है । एक दिन भी हॉलीडे नहीं लिया है । उसे व्यक्ति के बारे में ऐसे बयान देना यह जनता अपने आप देख रहे हैं । आप लोगों को जिस पार्टी कांग्रेस पार्टी हो या आपके आरजेडी हो परिवारवादी पार्टी दोनों परिवारवादी पार्टी । अपने चारा घोटाले से लेकर नौकरी के बदले जमीन तक आपने जो कुछ भी घोटाला किया है । उधर से लेकर इधर तक आपकी घोटाला में घोटाला में है और आप बोलते हैं ?

बाईट:—प्रह्लाद जोशी , केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment