रिपोर्ट- दीनदयाल!
वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रूपही मे एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष मे चुनावी सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुये अपने सरकार द्वारा किये हुये कार्यो के बारे मे बताया और केन्द्र सरकार द्वारा किये हुये विकासात्मक कार्यो के बारे मे बताया । उन्होने सभा को संबोधित करते हुये नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा की जातीय आधारित गणना का विरोध करने वाले आज पिछड़ के आरक्षण की बात करते है । उन्होने जीविका और महिला आरक्षण का उदाहरण देते हुये कहा की बिहार की योजनाए देश मे नजीर पेश करती है । मुख्यमंत्री ने कहा की अब हर हाल मे एनडीए के साथ रहेंगे कही नही जायेंगे । उन्होने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार को जिताने का अपील की ।यह भी याद दिलाया की 2005 के पहले का क्या माहौल था जब चारो तरफ जंगल राज ही जंगल राज था । शाम तो शाम दिन मे भी निकलना मुश्किल हो गया था । अपराध चरम सीमा पर था। आज शिक्षा , स्वास्थ्य सहीत सभी क्षेत्र मे विकास हो रहा है । लडकिया की शिक्षा दर बढने से प्रजनन दर मे भी कमी आई है पहले जहा प्रजनन दर 5.9% थी अब प्रजनन दर आज यह 2% हो गई है । वही बगहा को जिला बनाने की बात तर यह कहा की बगहा को पूर्ण रुप से जिला बनने के पहले यहा बहुत सारा काम करना है जो योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है समय आने पर बगहा पुलिस जिला से पूरी तरह से बगहा को जिला घोषित कर दिया जायेगा ।
बाईट——नीतीश कुमार ( मुख्यमंत्री बिहार )




