रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र में गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी के निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के देवधा एवं सिमरारी गांव में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें डॉक्टर गुरुविंदर जीत सिंह , कमांडेंट ( पशु चिकित्सा) के द्वारा 34 मवेशियों का इलाज किया गया है। इस पशु चिकित्सा कार्यक्रम में निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर के दौरान डॉक्टर गुर्विन्देर जीत सिंह , कमांडेंट ( पशु चिकित्सा) ने पशुपालक गांव के लोगों को मवेशियों में होनेवाली बिमारियों के विषय से अवगत कराया और उसके बचाव के उपाय भी लोगों को बताया और अवगत करवाया। वहीं लोगों को पशुओं के उन्नत नस्लों के बारे में भी जानकारी दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार तथा आम जनता के हित में कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। वही सशस्त्र सीमा बल लोगों के हित में सदैव प्रयत्नशील रही है।




